कैप्टन सरकार के समय कैबनिट मंत्री रहे साधू सिंह धर्मसोत को आप सरकार ने किया गिरफ्तार

पूर्व मंत्री Sadhu Singh Dharamsot पर भ्रष्टाचार का लगा आरोप

कैप्टन सरकार के समय कैबनिट मंत्री रहे साधू सिंह धर्मसोत को आप सरकार ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब में कैप्टन की सरकार के समय कैबनिटमंत्री रहे साधू सिंह धर्मसोत पर पंजाब की आप सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है।

 

जिसके चलते साधु सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के मामले में मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडल में वन और समाज कल्याण विभाग के मंत्री के रूप में कार्य किया था। साधु सिंह धर्मसोत को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। धर्मसोत के साथ, एक स्थानीय पत्रकार कमलजीत सिंह, जो कथित तौर पर एक सहयोगी के रूप में काम कर रहा था, को भी गिरफ्तार किया गया। मोहाली DFO की गिरफ्तारी के बाद पकड़े गए ठेकेदार ने पूर्व मंत्री धर्मसोत को रिश्वत देने का खुलासा किया है।

 

 कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार में समाज कल्याण और वन मंत्री रहे धर्मसोत को अमलोह से गिरफ्तार किया गया। यह कदम भ्रष्टाचार के एक मामले में जिला वन अधिकारी गुरमनप्रीत सिंह और एक ठेकेदार हरमिंदर सिंह हम्मी की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद उठाया गया है। सूत्रों ने बताया कि ऐसी सूचना थी कि इन दोनों ने धर्मसोत के मंत्री रहने के दौरान वन विभाग में कथित गलत कामों का ब्योरा मुहैया कराया था।

 

https://www.chandigarhkhabernama.com/Five-arrested-women-were-also-involved-in-the-Kabaddi-players-death-case