पंजाब के मान की 10 Cabinet Minister की सूची ज़ारी, शनिवार को ग्रहण करेंगे शपथ

बाकियों के नामों पर चल रहा विचार

पंजाब के मान की 10 Cabinet Minister की सूची ज़ारी, शनिवार को ग्रहण करेंगे शपथ

चंडीगढ़ : पंजाब की कमान हाथ में लेने के बाद अब पंजाब के मान ने अपनी कैबनिट के दस सिपाहसालारों की सूची भी तैयार कर ली है।

 

गौर हो कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार में 10 विधायक शनिवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को सुबह 11 बजे पंजाब राजभवन में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री मान ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 10 विधायकों के नाम और उनकी तस्वीर पर ट्विटर पर साझा करते हुए बताया कि नया मंत्रिमंडल कल शपथ ग्रहण करेगा।