आवारा कुत्ते से बचता हुआ छह साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

करीब 100 फीट गहरा है बोरवेल

आवारा कुत्ते से बचता हुआ छह साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इस समय की बड़ी और दुखदाई खबर पंजाब के होशियारपुर ज़िले से है जहां के गढ़दीवाला के गांव बैरमपुर में एक आवारा कुत्ते से बचते हुए छह साल का मासूम बोरवेल में गिर गया है।

 

जिसके चलते इस समय स्थिती बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है। 100 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 6 साल के मासूम रितिक को लगातार बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बच्चे के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। वह लगातार रितिक के जल्द बाहर आने की और उसकी सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं।