बड़ी खबर : पंजाब के पूर्व कांग्रेसी विधायक के घर में छापेमारी, सुबह होती ही शुरू हुई कारवाई

सुबह होते ही घर फार्म हाऊस व अन्य ठिकानों पर पहुंची इंकम टैक्स विभाग की टीम

बड़ी खबर :  पंजाब के पूर्व कांग्रेसी विधायक के घर  में छापेमारी, सुबह होती ही शुरू हुई कारवाई

पठानकोट : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के पठानकोट शहर से और पंजाब के सियासी नेता के साथ जुड़ी हुई है। ठानकोट के हल्का भोआ से पूर्व कांग्रेसी विधायक जोगिंदर पाल के घर, फार्म हाउस और क्रशर पर इनकम टैक्स ने छापामारी की। इनकम टैक्स टीम शुक्रवार को जोगिंदर पाल के सुजानपुर स्थित घर पर पहुंची। इसके बाद उनके क्रशर और फार्म हाउस पर रेड की गई।

 

वहीं सूत्रों की मानें तो विभाग ने विधायक के करीबी रिश्तेदारों के घर पर भी सर्च अभियान चलाया है। बता दें, जोगिंद्र पाल पर अवैध खनन के भी आरोप लगे थे। इस मामले में उनकी इस वर्ष की शुरुआत में गिरफ्तारी भी हुई थी। इस दौरान वह बीमार हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए पीजीआइ चंडीगढ़ में दाखिल कराया गया था। बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। उनके खिलाफ थाना तारागढ़ में अवैध माइनिग का पर्चा दर्ज है।