लुधियाना बम धमाके का मास्टर माइंड जर्मनी से किया गिया गिरफ्तार

प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस का अहम सदस्य है, पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला है

लुधियाना बम धमाके का मास्टर माइंड जर्मनी से किया गिया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : बीते दिनी लुधियाना कचहरी परिसर में हुई बम धमाके की जांच के बाद जांच एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जर्मनी पुलिस ने इस ब्लास्ट केस के मास्टरमाइंड जसविंदर सिंह मुल्तानी को गिरफ्तार कर लिया है। जसविंदर सिंह मुल्तानी प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस का अहम सदस्य है। वह पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला है।

 

इससे पहले पंजाब के पुलिस महानिदेशक सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने शनिवार को कहा कि लुधियाना जिला अदालत में जिस पूर्व पुलिस हेड कांस्टेबल की मौत हुई थी, उसके खालिस्तानी तत्वों और आतंकवादियों से संबंध थे। चट्टोपाध्याय ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि सिंह का पंजाब के भीतर और विदेश में खालिस्तानी तत्वों, आतंकी संगठनों, माफिया समूहों और मादक पदार्थ तस्करों से संबंध था। उन्होंने कहा कि आगे की जानकारी का बाद में खुलासा किया जाएगा। धमाके में पाकिस्तानी हाथ होने के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि पुलिस को “पूरा शक है”, लेकिन वह निश्चित तौर पर अभी नहीं कह सकते। 

 

 

अगर आप भी चाहते है हमारी हर खबर आप तक पहुंचे तो आप हमारे WhatsApp नंबर 9803300089 पर अपना नाम और शहर का नाम लिख कर भेंज़े आपको हमारी हर अपडेट आपके फोन पर मिलेगी, हमारा नंबर सेव करना ना भूलना।

धन्यवाद