Big Update : अब लुधियाना ज़ाना ज़ेब पर पढ़ने वाला है भारी, 1 सितबंर से बढ़ रहे Toll Plaza के रेट

पंजाब का वैसे भी सबसे महंगा माना ज़ाता है लाडोवाल टोल प्लाज़ा

Big Update   :    अब लुधियाना ज़ाना ज़ेब पर पढ़ने वाला है भारी, 1 सितबंर से बढ़ रहे Toll Plaza के रेट

लुधियाना : पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाज़ा यानि कि लुधियाना के लाडोवाल का Toll Plaza जो कि पहले ही सबसे महंगा माना ज़ाता है लेकिन 1 सितंबर से यह एक बार फिर से जनता की जेब पर भोझ बनने ज़ा रहा है।

 

गौर हो कि नैशनल हाईवे स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर 1 सितंबर से टोल रेट में बढ़ावा किया जा रहा है, जिसके साथ जनता पर बोझ बढ़ेगा। लाडोवाल टोल प्लाजा पर रोजाना हजारों की गिनती में वाहत आते-जाते है और अब टोल रेट में वृद्धि कारण लोगों को फिर अपनी जेब ढिली करनी पड़ेगी। उल्लेखनीय है कि साल 2009 से सिक्स लेन का प्रोजेक्ट शुरू हुआ था और आज 13 साल बाद भी इस सिक्स लेन का काम पूरा नहीं हो सका है, जिस कारण वाहन चालकों में रोष पाया जा रहा है। बढ़े रेट बारे जब लाडोवाल टोल प्लाजा के मैनेजर सर्फराज खान से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि एन.एच.आई. के नियमों के मुताबिक ही हर साल 1 सितंबर को टोल रेट में वृद्धि की जा रही है और सिक्सलेन प्रोजेक्ट पर भी काम चल रहा है। 

 

लाडोवाल टोल प्लाजा की नई Rate List

  • कार/जीप के पहले 135 रुपए और अब 150 रुपए
  • LCV के पहले 235 और अब 265 रुपए
  • बस/ट्रक के पहले 465 और अब 525 रुपए
  • भारी वाहन के पहले 750 रुपए और अब 845 रुपए