पंजाब में 5 जनवरी को किए जाएंगे सभी टोल प्ला़ज़ा बंद, भाकियू एकता उगराहां ने किया ऐलान

मांगे पूरी ना होने पर भड़के

पंजाब में 5 जनवरी को किए जाएंगे सभी टोल प्ला़ज़ा बंद, भाकियू एकता उगराहां ने किया ऐलान

चंडीगढ़ : पंजाब के लोगों को एक दिन के लिए सभी टोल प्लाज़ों के महंगे टोल से राहत मिलने वाली है कारण कि भाकियू एकता उगरांहा 5 जनवरी को अपनी मांगे ना माने ज़ाने के विरोध में प्रर्दशन करने ज़ा रही है जिसके चलते ऐलान किया गया है कि 5 जनवरी को पंजाब के सभी टोल प्लाज़ों पर 12 बज़े से 3 बज़े तक प्रर्दशन किया जाएगा जिस दौरान पंजाब के सभी टोल प्लाज़ा बंद रहेंगे। भाकियूं एकता उगराहां ने यह फैसला किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के मांग पत्र पर सहमति जताते हुए लिया है

 

भाकियूं एकता उगराहां के प्रदेश सेक्रेटरी शिंगारा सिंह मान ने कहा कि किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा पहले से पंजाब के 18 टोल 15 जनवरी तक फ्री किए गए हैं। पंजाब की मान सरकार भी केंद्र सरकार और पिछली सरकारों की तरह कॉरपोरेट घरानों के पक्ष में हो गई हैं। इसका बड़ा उदाहरण जीरा फैक्ट्री का दिया गया। किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी जिन मांगों पर लड़ रही है, उन पर सहमति जताते हुए पंजाब के सभी टोल फ्री किए जाएंगे।

 

पंजाब में पहले से बंद है नीचे लिखे टोल प्लाज़ा

 

पहले यह 18 टोल प्लाजा किए गए हैं बंद

  • अमृतसर: कत्थूनंगल, मानांवाला और अटारी टोल प्लाजा।
  • पठानकोट: दीनानगर टोल प्लाजा।
  • कपूरथला: ढिलवां टोल प्लाजा।​​​​
  • मोगा: बाघापुराणा टोल प्लाजा।
  • तरनतारन: उसमा, मनण टोल प्लाजा।​​​​​​
  • होशियारपुर: मुकेरियां, चिलांग, चब्बेवाल, मानसर और गड़दीवाला टोल प्लाजा।
  • फिरोजपुर: गिदड़पिंडी और फिरोजशाह टोल प्लाजा।
  • जालंधर: चकबाहमणियां टोल प्लाजा।
  • फाजिल्का: थे कलंदर और मामोजाए टोल प्लाजा।

 

 

किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रही है। किसान संगठन राज्य सरकार से कृषि ऋण माफ करने, फसलों के लाभकारी मूल्य और फसलों को नुकसान के मुआवजे सहित अन्य विभिन्न मांगों को पूरा किए जाने की मांग कर रहा है।