Big Breaking : कपूरथला में थानेदार ही बन गया कातिल, पड़ोसी को ऊतारा मौत के घाट

वारदात को अंजाम देकर खुद हुआ फरार

Big Breaking : कपूरथला में थानेदार ही बन गया कातिल, पड़ोसी को ऊतारा मौत के घाट

सुलतानपुर लोधी :  पंजाब के जिला कपूरथला से बड़ी खबर सामने आई है जहां के गांव तलवंडी चौधरियां (सुल्तानपुर लोधी) में देर शाम को  मामूली विवाद के बाद पंजाब पुलिस का थानेदार ही पड़ोसी का कातिल बन गया।

 

 मिली जानकारी के अनुसार विवाद के बाद थानेदार हरदेव सिंह ने अपनी लाइसैंसी बंदूक के साथ गोलियां मार कर अपने पड़ोसी जसवीर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह का कत्ल कर देने की बेहद दर्दनाक खबर को अंजाम दे दिया।

 

वारदात को अंजाम देने के बाद ए.एस.आई. हरदेव सिंह फरार हो गया बताया जाता है। इस वारदात की खबर मिलते ही सब डिविज़न सुल्तानपुर लोधी के डी.एस.पी. राजेश कक्कड़ और थाना प्रमुख बलजिंद्र सिंह इंस्पैक्टर पुलिस फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और जांच आरंभ कर दी है। 

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोलियां चला कर जसवीर सिंह का कत्ल करने वाला थानेदार हरदेव सिंह कपूरथला में तैनात है, जोकि गांव तलवंडी चौधरियों का निवासी है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार ने जानकारी दी है कि जसवीर सिंह और थानेदार हरदेव सिंह का आमने-सामने पड़ोस में घर है। उन्होंने बताया कि घर की इमारत बनाने को लेकर जसवीर सिंह के साथ कल भी मामूली तकरार हुई और आज फिर गाड़ी निकालने को लेकर दोनों में बहस हो गई। जिसके बाद आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दे दिया और खुद मौके से फरार हो गया।