एक बार फिर से किया जाएगा हाईवे ज़ाम, किसान जत्थेबंदियों ने किया यह ऐलान

हरियाणा और पंजाब में सांझे तौर पर किया जाएगा हाईवे ज़ाम

एक बार फिर से किया जाएगा हाईवे ज़ाम, किसान जत्थेबंदियों ने किया यह ऐलान

चंडीगढ़ : हरियाणा के किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ की गिरफ्तारी से किसान संगठन एक बार फिर से भड़क उठे हैं। जिसके चलते ही रविवार शाम को संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की इमरजेंसी मीटिंग सिरसा की जाट धर्मशाला में हुई। जिसमें फैसला लिया गया कि कल इसके विरोध में हरियाणा में 3 जगह और पंजाब में 2 जगहों पर नेशनल हाईवे जाम किए जाएंगे।

 

आपको बतां दे कि किसान नेता बीकेई अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने बताया कि सोनीपत में होने वाली गृहमंत्री अमित शाह की रैली को लेकर किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ सहित कई किसान साथियों को बीती 28 जनवरी शनिवार को सोनीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिनको अभी तक रिहा नहीं किया गया है। जिसके विरोध स्वरूप कल 30 जनवरी सोमवर को 12 बजे हरियाणा व पंजाब के किसान दोनों राज्यों में रोड जाम करेंगे।

 

उन्होंने बताया कि हरियाणा में तीन जगह धार (पानीपत), मययड़ टोल हांसी, भावदीन टोल सिरसा पर रोड जाम किए जाएंगे। वहीं पंजाब में 2 जगह बठिंडा थर्मल चौक और हरीके हैड श्री अमृतसर साहिब रोड जाम किया जायेगा। किसान नेताओं की रिहाई तक रोड जाम का कार्यक्रम जारी रहेगा।