Big Breaking : गोराया के करण कत्ल कांड मामले में गोराया पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

गोराया थाना प्रभारी की कारगुज़ारी से माहौल तनावपूर्ण होने से बचता रहा

Big Breaking : गोराया के करण कत्ल कांड मामले में गोराया पुलिस जल्द कर सकती है बड़ा खुलासा

गोराया : इस समय की बड़ी खबर गोराया में बीते दिनी हुए कत्लकांड से जुड़ी हुई सामने आ रही है, इस मामले में गोराया पुलिस जल्द ही बड़ा खुलासा करते हुए तीसरे और मुख्यदोषी की गिरफ्तारी दिखा सकती है।

 

गौर हो कि बीते दिनी आपसी रंजिश के चलते गोराया में करण मोहम्मद नामक युवक का कत्ल हो गया था, जिसके बाद गोराया में काफी तनावपूर्ण माहौल बना रहा कारण कि करण के परिज़नों को कहना था जब तलक आरोपी पकड़े नही जाते करण को सर्पुद ए खाक नही किया जाएगा। जिसके चलते पुलिस ने परिजनों को मंगलवार तक का समय दिया हुआ था।

 

लेकिन पुलिस सूत्रों की माने तो गोराया थाना प्रभारी की सूझ बूझ के चलते तीसरे और मुख्यआरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके बारे में पुलिस द्वारा जल्द ही प्रैस कांफ्रैस कर खुलासा कर दिया जाएगा।

 

क्या था मामला

 

 7 जुलाई की देर रात को गोराया के पत्ती मांगा की ईलाके में आपसी रंजिश के चलते हुए विवाद के बाद करण मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे ईलाज़ के लिए पहले सिविल हस्पताल फगवाड़ा तो बाद में जौहल हस्पताल जांलधर में दाखिल करवाया गया, लेकिन करीब पांच से छह दिन बीत ज़ाने के बाद करण उन तेज़धार हथियारों की मार को ना सहता हुआ मौत के आगोश में चला गया था। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि परिज़नों को कहना था जब तक तीसरा आरोपी गिरफ्तार नही होता तब तक करण की अंतिम रस्में नही की जाएंगी। जिसको लेकर करण के परिज़नों द्वारा रोष प्रर्दशन भी किया गया था।

 

गोराया प्रभारी की कारगुज़ारी के चलते नही हुआ गोराया का माहौल खराब

गोराया मे हुए इस कत्लकांड के बारे में अगर बात की जाए तो इस पूरे मामले में गोराया थाना प्रभारी हरिंदर सिंह का रोल बेहद अहम और गोराया में शातिं बनाए रखने वाला रहा है। कारण कि करण मोहम्मद के कत्ल के बाद से गोराया में माहौल काफी तनावपूर्ण सा बना हुआ था, कारण कि करण कि युवाओं के ग्रुपों में काफी पैठ बनी हुई थी, जिस वज़ह से उन युवकों में काफी रोष देखने को मिल रहा था वहीं दूसरी ओर परिज़नों के ऐलान के बाद माहौल और ज्यादा टेंशन वाला बन गया था जिस वज़ह से गोराया थाना प्रभारी की अहम जिम्मेवारी गोराया में शांति बनाए रखना था जिसको थाना प्रभारी द्वारा बाखुबी निभाते हुए गोराया में पूरी तरह से अमल शांति बना कर रखी गई।