Auto वाले ने मारी थी जालंधर में पंजाब पुलिस के DSP को गोली

बीते दिनी मिली थी डीएसपी की लाश

Auto वाले ने मारी थी जालंधर में पंजाब पुलिस के DSP को गोली

जालंधर : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के जालंधर और पंजाब पुलिस से जुड़ी हुई है कारण कि बीते दिनी जिस अर्जुन अवार्डी डीएसपी की लाश जालंधर में मिली थी, उस मामले में पुलिस ने एक आटो वाले को गिरफ्तार कर लिया है।

 

बताया जा रहा है कि जिस ऑटो में डी.एसपी. दलबीर सिंह बैठ कर निकला था उसी ऑटो ड्राइवर ने वारदात को अंजाम दिया है। उसी ने डी.एस.पी. के सिर में गोली मारी। पुलिस ने आज सुबह आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गहराई से जांच करते हुए सी.सी.टी.वी. को खंगाला तो वर्कशाप चौक में लगे कैमरे में आरोपी कैद हुआ था। पुलिस ने सी.सी.टी.वी. फुटेज देखने के बाद हरकत में आई है और जांच तेज कर दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जल्द ही पुलिस कमिश्नर इस उक्त मामले को लेकर प्रेसवार्ता करेंगे। बता दें कि मृतक दलबीर सिंह का कल पोस्टमार्टम के बाद संस्कार कर दिया गया था।