IPl पर चल रहा था सट्टा, पुलिस ने नामी बुकी को साथी के साथ किया गिरफ्तार

3 दर्जन के करीब मोबाईल फोनों के साथ साथ अन्य उपकरण भी किए बरामद

IPl पर चल रहा था सट्टा, पुलिस ने नामी बुकी को साथी के साथ किया गिरफ्तार

जालंधर / कीर्ती गिल

 

 

जालंधर पुलिस ने छापेमारी कर एक बुकी व उसके साथियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार कमिश्नरेट जालंधर के सीआईए स्टाफ की पुलिस ने शहर के पॉश ईलाके जे पी नगर में रेड की है। पुलिस ने आईपीएल मैचों पर सट्टा लगाने वाले 2 बुकीयों को काबू किया है।

पुलिस ने मौके से मैचो पर सट्टा लगाने में प्रयोग किए जाते उपकरण भी बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बुकी नरेश उर्फ नेशा व उसके करिंदे को काबू किया है। सट्टेबाजों से पुलिस ने 19 मोबाइल लैपटॉप व अन्य सामान बरामद किया है। पता चला है कि बुकी नरेश आदर्श नगर में कुल्फी बेचने का काम करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही बुकी और उनके नैटवर्क संबंधी खुलासा किया जाएगा।