टिकैत ग्रुप के किसान नेता पर फायरिंग , किसान आंदोलन में जाने को निकले थे
हरियाणा के कुरक्षेत्र ज़िले में टिकैत ग्रुप के किसान नेता पर गोलियों से हमले की बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ग्रुप) के प्रदेश महासचिव जसतेज सिंह संधू पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।
जानकारी अनुसार संधू पर सोमवार सुबह बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई लेकिन इस हमले में वो बाल बाल बच गए। आपको बतां दे कि जसतेज पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू के बेटे हैं और वो घर से किसान आंदोलन में जाने के लिए निकले थे।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले में अगली कारवाई को प्रारंभ कर दिया है।