किसान आंदोलन 2 : शंभू बार्डर पर एक बार फिर से माहौल तनावपूर्ण

किसान और पुलिस आमने सामने, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

किसान आंदोलन 2 : शंभू बार्डर पर एक बार फिर से माहौल तनावपूर्ण

इस समय की बड़ी खबर पंजाब हरियाणा के शंभू बार्डर से है जहां पर किसानों और पुलिस में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है इतना ही नही हरियाणा पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले भी दागे गए है।

 

गौर हो कि पंजाब के किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों से दिल्ली की तरफ कूच कर रहे है। इसी बीच शंभू बार्डर पर किसान और हरियाणा पुलिस आमने-सामने हो गए है। जैसे ही लोगों ने पुलिस के बैरिकेड उठाकर तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े दिए गए। इसके बाद लोगों में भगदड़ मच गई और जान बचाकर इधर-उधर भागने लग पड़े। 

आपकों बतां दे कि किसानों का दिल्ली कूच रोकने के लिए केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच सोमवार देर रात तक चली मैराथन बैठक में फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी पर बात अटक गई। दिल्ली से सटी सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है।