क्या फिर अपने रास्ते से भटकेगा किसानी आदंलोन

पत्रकार के सवाल पर खालिस्तानी बात से ट्रोल हो रहा आंदोलन

क्या फिर अपने रास्ते से भटकेगा किसानी आदंलोन

चंडीगढ़ : पंजाब के किसानों द्वारा एक बार फिर से केंद्र की सरकार के खिलाफ प्रर्दशन किया जा रहा है जिसके चलते आज़ सुबह से ही पंजाब हरियाणा के सभी बार्डरों पर माहौल करीब करीब तनावपूर्ण बना हुआ है। शंभू बार्डर पर तो यह माहौल कुछ ज्यादा ही तनावपूर्ण बना हुआ है।

 

गौर हो कि किसानों द्वारा मुख्य तौर पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी वाली मांग को मनवाने के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रर्दशन किया जा रहा है लेकिन इस बीच ही पंजाब केसरी के पत्रकार द्वारा की गई किसानों के संग बात की एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रही है जिसमें ट्रैक्टर पर ज़ा रहे एक युवक द्वारा खालिस्तान की मांग की गई जोकि युवक द्वारा पत्रकार के सवाल पर इस प्रकार से कही गई

 

''सरकार से उन्हें अब कोई उम्मीद नहीं। हम आजाद पंजाब की मांग करते हैं। एक साझा पंजाब...एक खालिस्तान पंजाब।''

 

अब ट्विटर पर किसान आंदोलन के बीच #Khalistan ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो क्लिपको कई लोगों द्वारा शेयर किया जा रहा, साथ ही आंदोलन का हिस्सा बने प्रर्दशनकारियों के इरादों पर भी सवाल उठा रहे हैं। 

 

आपकों बतां दे कि पिछली दफा भी जब किसानी आंदोलन अपने अंतिम पढ़ाव की ओर बढ़ रहा था तो बीच में ही हुई खालिस्तानी गतिविधी के कारण किसानी आंदोलन करीब करीब खतम होने की कगार पर आ गया था जिसे बाद में राकेश टिकैट के आंसूयों ने बचा लिया था।

 

लेकिन पिछली बार तो खालिस्तानी गतिविधी की बात आंदोलन के चर्म सीमा पर पहुंचने के बाद कुछ खालिस्तानी सर्मथकों द्वारा शुरू की गई थी, लेकिन इस बार यह बात शुरूआती दौर में ही होनी शुरू हो गई जोकि कहीं ना कहीं एक बार फिर से किसानी आंदोलन को अपने रास्ते से भटका सकती है।

 

https://x.com/theskindoctor13/status/1757307770192400527?s=20