समाज़ सेवा के लिए सरबत दा भला की हुई शुरूआत, समाज़ सेवा में डाला जाएगा अहम योगदान

समाज़ सेवा के लिए सरबत दा भला की हुई शुरूआत, समाज़ सेवा में डाला जाएगा अहम योगदान

फगवाड़ा शहर व आस पास के ईलाकों में अपना योगदान देने के लिए शहर के नौजवानों की ओर से सोमवार को  सरबत दा भला नामक संस्था की शुरुवात की गई। इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने गांव पंडवा में स्थित तप अस्थान निर्मल कुटिया छंबवाली के मुख्य संचालक संत गुरचरण सिंह जी महाराज का आर्शीवाद लिया। वहीं संत गुरचरण सिंह जी महाराज परमपिता परमेश्वर से अरदास करने के उपरांत सरबत दा भला संस्था का बैनर रिलीज किया गया। संत गुरचरण सिंह जी ने नौजवानों के इस कार्य की प्रंशसा करते हुए कहा कि समाज में जरूरतमंद लोगों की सेवा करना नेक काम है, जिसे हर मनुष्य को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें जीवन में लोगों की मदद करने चाहिए और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस मौके संस्था के संत गुरचरण सिंह जी संस्था के  सदस्यों को आशिर्वाद दिया।

संत महापुरषों के आर्शीवाद के बाद पत्रकारों को संबोधन करते हुए संस्था के सदस्यों ने कहा कि उनका मकसद राजनीति से ऊपर ऊठ कर समाज सेवा को पहल देना होगा, उन्होंने कहा कि समाज़ सेवा के कार्य के लिए उनके सभी सदस्य लोगों की सेवा में हमेशा तत्तपर रहेंगे।  इस मौके संजीव कुमार, चंदन शर्मा, सोनू, हिमांशु, गगन भट्टी, करमजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, गगन ओहरी, अमरजीत, विशाल, पंकज, अमनप्रीत व अन्य उपस्थित थे।