लुधियाना में चली गोली, एक पुलिस मुलाजिम की मौत

लुधियाना में चली गोली, एक पुलिस मुलाजिम की मौत

पंजाब के लुधियाना शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। लुधियाना के थाना डिवीज़न नंबर 2 में नाईट मुंशी गुरचरण सिंह की गोली लगने से हुई मौत। पुलिस का कहना है कि घटना मुंशी गुरचरण सिंह द्वारा गन लोड करते हुए हुई। गोली लगते ही गुरचरण सिंह की मौके पर मौत हो गई। वहीं पुलिस ने अपने मुलाजिम की लाश को कब्जे में लेकर मामले की अगली कारवाई शुरू कर दी है।