युवा दिलों की धड़कन सोनू रावलपिंडी बने जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष

युवा दिलों की धड़कन सोनू रावलपिंडी बने जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष

फगवाड़ा के मेहनती युवा भाजपा नेता व युवा दिलों की धड़कन परविदंर सिंह सोनू रावलिपंडी को आज़ प्रदेश युवा भाजपा अध्यक्ष सन्नी शर्मा व जिला भाजपा अध्यक्ष पुरषोत्तम पासी के दिशा निर्देषों पर जिला युवा भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सोनू रावलपिंडी के जिला अध्यक्ष बनने पर युवा भाजपा में खुशी की लहर चल रही है। सोनू रावलपिंडी के बारे में देखा जाए तो वह फगवाड़ा ही नही बल्कि आस पास के ईलाकों में भी युवा दिलों की धड़कन माने जाते है। इसके साथ ही सोनू फगवाड़ा से अकाली भाजपा के विधायक सोम प्रकाश के खासमखासों में से गिने जाते है। सोनू रावलपिंडी  ने जिला अध्यक्ष मनोनित किए जाने के बाद जहां पार्टी हाईकमान का आभार जताया है वहीं खास तौर पर हलका विधायक सोम प्रकाश का भी तह दिल से धन्यवाद किया है। सोनू का मानना है उनके राजनीतक कैरियर की जो पहचान है वो हलका विधायक सोम प्रकाश के दिशा निर्देष पर ही बना है। उन्होंने समूह भाजपा नेताओं का धन्यवाद करते हुए अपने जिम्मेवारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाने का वायदा भी किया है।