पंजाब में पैर पसार रही जिगैलो सर्विस

पंजाब में पैर पसार रही जिगैलो सर्विस

मुबंई, दिल्ली, गुड़गांव जैसे महानगरों में पैर पसारने के बाद जिगैलो सर्विस ने अब पंजाब में भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए है ! सूत्रों के अनुसार पंजाब के महानगरों में भी जिगैलो सर्विस की डिमांड बड़ती जा रही है ! जिगैलो सर्विस एक ऐसी सर्विस है जिसमें महिलायों का नही बल्कि आदमियों का सौदा होता है। जिस तरीके से रईसज़ादे अपने अय्याशी के लिए लड़कियां और महिलायों का सौदा कर लाते है और अपनी अय्याशी के बाद उन्हें भेज़ देते है। इस तरीके से ही कुछ बड़े घरानों की महिलाएं अय्याशी के लिए युवाओं को लाती है और अपनी शारीरिक हवस को पूरा करवाती है, जिसके बदले उन युवाओं को कुछ घंटों की मोटी रकम भी देती है। इतना ही नही जिस तरीके से आम तौर पर देखा जाता था नौज़वान लड़के लड़कियां बैचलर पार्टी रख कर अपनी मस्ती करती थी वैसे ही अब जिगैलो पार्टियों का चलन भी शुरू हो गया है। जिस में सिर्फ और सिर्फ महिलाएं होती है और उस जिगैलो पार्टी में सज़ता है आदमियों की मंडी, जिसमें महिलायों के साथ साथ जिगैलो सर्विस देने वाले युवाओं द्वारा अश्लील हरकतें और अश्लील डांस भी किया जाता है। जिसके बाद उस मंडी से युवा को चुन कर यह महिलाएं अपनी मस्ती करती है और अपनी शारीरिक हवस को दूर करती है। जिगैलो सर्विस को महिलायों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडीया और कुछ मसाज़ पार्लरों का सहारा भी लिया जाता है। पंजाब के कुछ महानगरों में भी ऐसे मसाज़ पार्लर है जहां पर सिर्फ पुरषों को ही मसाज़ के नाम पर महिलाएं उपलब्ध नही बल्कि कई रईसजादी महिलायों और युवतियों को भी जिगैलो सर्विस प्रोवाईड करवाई जाती है। देखें फाईल वीडीयो कैसे होती है जिगैलो पार्टियां https://youtu.be/fn5h_0gwt8E