जालंधर में कत्ल की बड़ी वारदात, 11 वीं कक्षा के विद्यार्थी का कत्ल

जालंधर में कत्ल की बड़ी वारदात, 11 वीं कक्षा के विद्यार्थी का कत्ल

पंजाब के जालंधर शहर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर कुछ अज्ञात युवकों ने 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक NRI के बेटे का कत्ल कर दिया है।

 

मामला जालंधर कैंट ईलाके के लाल कुर्ती बाज़ार का है । मृत्क युवक की पहचान अरमान के तौर पर हुई है जिसके पिता विदेश में रहते है और माता अपनी बेटी के साथ मायके गई हुई थी।

 

फिलहाल कत्ल की वज़ह का तो पता नही चल पाया है लेकिन अरमान के सिर पर लगे एक चोट के निशान से लग रहा है किसी उसके साथी ने ही रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की अगली कारवाई शुरू कर दी है।