दिल्ली की तर्ज पर चले कैप्टन, पंजाब की महिलायों के लिए किया यह ऐलान

दिल्ली की तर्ज पर चले कैप्टन, पंजाब की महिलायों के लिए किया यह ऐलान

देश की राज़धानी दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप पार्टी के मुखिया अरविंद केज़रीवाल की तर्ज पर चलते हुए आज़ पंजाब की कैप्टन सरकार ने पंजाब की महिलायों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस ऐलान के बाद पंजाब की सड़कों पर दौड़ने वाली सरकारी बसों में महिलायों की आधी टिकट लगेगी।

गौर हो कि इस से पहले देश की राज़धानी दिल्ली में आप की सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केज़रीवाल द्वारा दिल्ली की महिलायों को फ्री बस सेवा की सुविधा उपलब्ध करवाई थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस ऐलान से लग रहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में 2020 के चुनावों की तैयारी आरंभ कर दी है।