Politics Update : कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री का पूर्व मुख्यमंत्री पर ही तंज़

कहा वो तो पहले से ही भाज़पा थे

Politics Update :  कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री का पूर्व मुख्यमंत्री पर ही तंज़

चंडीगढ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा कांग्रेस छोड़े ज़ाने के बाद से ही कांग्रेस के हर कार्यकत्ता के निशाने पर है, अब पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राज़िदर कौर भट्ठल ने ही पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाने लगाए है।

 

सोमवार को नाभा में एक निज़ी समागम में शिरकत करने पहुंची राज़िदर कौर भट्ठल ने कैप्टन शुरू से ही भाजपा के साथ थे। इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस ईवीएम को लेकर राष्ट्रपति से मिलने जा रहे थे, तो कैप्टन ने मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि ईवीएम ठीक हैं। 



बीबी भट्टल ने कृषि कानूनों के रद्द होने पर कहा कि मोदी को अब होश आ गया है कि विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। मोदी को डर था कि यूपी अपना गढ़ खो देगा, लेकिन लोग अब बीजेपी को मुंह नहीं लगाएंगे। बीबी भट्टल ने कहा कि मोदी ने किसान आंदोलन को समाप्त करने के लिए केवल दो शब्दों का इस्तेमाल किया, लेकिन वहां शहीद हुए किसानों के बारे में और लखीमपुर की घटना के बारे में भी वही दुख व्यक्त नहीं किया।