त्योहारी महीने में 11 दिन रहेंगें बैंक बंद, उस हिसाब ने निपटा ले अपने काम

त्योहारी महीने में 11 दिन रहेंगें बैंक बंद, उस हिसाब ने निपटा ले अपने काम

नवंबर महीना त्योहारी सीज़न के साथ कल यानि कि रविवार से शुरू हो रहा है। इस महीने में  हर किसी को बैंक से जुड़े कई काम करने होंगे, कारण कि त्योहारी सीज़न में बैंक में लेन देन की एंट्रियां भी ज्यादा होती है, लेकिन इन्ही त्योहारों के कारण देश भर में बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आप नवंबर महीने में बैंक से जुडे़ किसी काम को निपटाने की सोच रहे हैं तो पहले यह जान लें कि कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे और कौन से दिन बैंक खुल रहेंगे।

 

हालांकि इन छुट्टियों में बैंक की छुट्टी हर राज्य के अनुसार अलग अलग होंगी लेकिन कई छुटि्टयां ऐसी है जिस दौरान पूरे देश के बैंक बंद होते है।  

 

नवंबर महीने में इस इस दिन होंगे बैंक बंद

 

1 नवंबर रविवार होने के चलते सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 


8 नवंबर रविवार होने के चलते सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 


14 नवंबर दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन), काली पूजा। 


15 नवंबर रविवार होने के चलते सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 


16 नवंबर दिवाली, लक्ष्मी पूजा, भाईदूज, चित्रगुप्त जयंती, न्यू ईयर डे। 


20 नवंबर छठ पूजा (बिहार की राजधानी पटना और रांची)।

 
21 नवंबर छठ पूजा (बिहार की राजधानी पटना)।


22 नवंबर रविवार होने के चलते सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 


28 नवंबर महीने का चौथा शनिवार रहने की वजह से इस दिन सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 


29 नवंबर रविवार होने के चलते सभी राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 


30 नवंबर गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा उपरोक्त सूची के हिसाब से।