जालंधर पुलिस ने पकड़ी नशे की खेप, पत्रकार और भाज़पा के दिग्गज़ नेता गुट की सदस्य रही महिला को किया गिरफ्तार

जालंधर पुलिस ने पकड़ी नशे की खेप, पत्रकार और भाज़पा के दिग्गज़ नेता गुट की सदस्य रही महिला को किया गिरफ्तार

जिला जालंधर की देहाती पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में दो महिलाओं और एक पत्रकार सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जालंधर देहाती के फिल्लौर की पुलिस ने बीती देर रात फिल्लौर सतलुज़ दरिया पर हाईटेक नाके पर गिरफ्तार किया है।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्लौर पुलिस ने कुछ  दिनों के ट्रैप के बाद उक्त लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें फगवाड़ा से एक पत्रकार भी शामिल है और एक किसी समय भाज़पा के एक दिग्गज़ नेता और पूर्व प्रधान रहे गुट की सदस्य रही महिला भी शामिल है। जबिक चौथा व्यक्ति जोकि बताया जा रहा है पहले भी नशा तस्करी के मामले में पकड़ा जा चुका है वो भी शामिल है।

 

सूत्रों की मानें तो पत्रकार महोदय को कुछ दिनो से यह लोग अपने साथ रखने लगे थे और LockDown के बीच पुलिस की नाकाबंदियों से इसका इस्तेमाल करते थे, हालांकि इस सारे मामले के बारे में पुलिस ने अधिकारित तौर पर पुष्टि नही की है लेकिन विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक पुलिस बाद दोपहर इस बारे में प्रैस कांफ्रैस कर सारा मामला जग जाहिर करेगी।