पंजाब के पूर्व मंत्री ज्याणी का बठिंडा में घेराव, किसानाें ने हाेटल के बाहर की नारेबाजी; पिछले गेट से निकाला

पंजाब के पूर्व मंत्री ज्याणी का बठिंडा में घेराव, किसानाें ने हाेटल के बाहर की नारेबाजी; पिछले गेट से निकाला

कृषि सुधार कानूनाें के विराेध में वीरवार काे भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी का घेराव किया। ज्याणी यहां मानसा रोड स्थित एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे थे। किसानों ने होटल के तीनों गेटों पर डेरा डाल रखा है। इसके चलते ज्याणी होटल से बाहर नहीं निकल पा रहे। सुरक्षा के लिए मौके पर बड़ी गिनती में पुलिस कर्मचारी तैनात रहे। तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों ने किसानों को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। कड़ी मश्क्कत के बाद ज्याणी काे पिछले गेट से बाहर निकाला गया।

 

अश्वनी शर्मा का भी घेराव कर चुके हैं किसान

पंजाब में भाजपा नेताओं के विराेध का सिलसिला जारी है। नगर निकाय चुनाव के दाैरान भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सहित कई नेताओं काे किसानाें के गुस्से का शिकार हाेना पड़ा था। वीरवार काे पूर्व मंत्री ज्याणी के खिलाफ किसानाें ने धरना दिया। किसानाें का कहना है कि भाजपा नेता जहां भी जाएंगे उनका विराेध किया जाएगा।