करोड़ों रूपए की हैरोईन के साथ नाईजीरियन महिला गिरफ्तार

करोड़ों रूपए की हैरोईन के साथ नाईजीरियन महिला गिरफ्तार

अमन गुप्ता जालंधर जालंधर देहात पुलिस के होनहार व मेहनती इंस्पैक्टर थाना मकसूदां के प्रभारी रमनदीप ने नशा तस्करों को पकड़ने की कामयाबी में एक और बढ़ौतरी करते हुए करोड़ों रूपए की मूल्य की हैरोईन के साथ एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है। इस संबंधी पत्रकार वार्ता को संबोधन करते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि थाना मकसूदां के प्रभारी इंस्पेक्टर रमनदीप सिंह ने सूचना के आधार पर उक्त महिला को काबू किया है जोकि दिल्ली से हैरोईन लाकर पंजाब में सप्लाई करती थी। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला से आधा किलो हैरोईन भी बरामद हुई है जिसकी कीमत अंतराष्ट्रिय बाज़ार में करोड़ो रूपए में आंकी जाती है। आरोपी महिला की पहचान डोरीन एड्सन नौजूदा पुत्री एड्सन निवासी तंजानिया के रूप में हुई है। गौर होकि जालंधर देहाती पुलिस में इंस्पैक्टर रमनदीप कुमार नशा तस्करों को पकड़ने में काफी माहिर और तेज़ तरार गिरने जाते है इसके चलते ही 15 अगस्त के आज़ादी दिवस वाले दिन रमनदीप को सम्मानित भी किया जाना था लेकिन उस दिन उनकी पूजनीय माता जी का देहांत हो जाने की वजह से वो सम्मान लेने नही पहुंच सके थे। इसके बाद भी रमनदीप का नशा तस्करों को पकड़ने का जनून बरकरार रहा और डियूटी पर आने के बाद ही उन्होंने जालंधर देहाती पुलिस की झोली में एक और सफलता का श्रेय डाल दिया।