कोरोना पीड़ित की मौत के बाद हिमाचल पुलिस में हड़कंप, पुलिस मुख्यालय सील,

कोरोना पीड़ित की मौत के बाद हिमाचल पुलिस में हड़कंप, पुलिस मुख्यालय सील,

कोरोना वायरस को लेकर हिमचाल प्रदेश से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है, कारण कि वहां पर एक कोरोना पीड़त की  मौत के बाद डीजीपी हिमाचल संजय कुंडू सहित कई पुलिस अधिकारियों को कोरोनटाईन कर दिया गया है, और पुलिस मुख्यालय को भी सील कर दिया गया है।

 

सूत्रों ये मिली जानकारी के अनुसार जब कुंडू ने डीजीपी बनने के बाद पदभार संभाला था तो उन्हें बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे।

 

जिनमें दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति ने भी एक जून को पुलिस मुख्यालय में भेंट की। सूत्रों के अनुसार ये मुलाकात सिर्फ दो मिनट की थी और इस दौरान सामाजिक दूरी का पूरा पालन किया गया। लेकिन बाद में यही व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला और दो दिन पहले दिल्ली में इसकी मौत हो गई।

इसकी जानकारी मंगलवार को मृतक के बेटे ने डीपीजी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मुख्यालय को सील कर दिया गया है। न किसी को अंदर जाने और न बाहर आने की अनुमति है। वहीं डीजीपी संजय कुंडू होम क्वारंटीन हो गए हैं। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी के स्टाफ के साथ 28 लोगों के सैंपल ले लिए गए हैं। मुख्यालय को सैनिटाइज किया जा रहा है।