सिद्धू मुस्सेवाला के घर पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री , लोगों के विरोध के चलते दो घंटे देरी से पहुंचे

मान के पहुंचने से पहले किए गए थे कड़े सुरक्षा प्रबंध, लोगों ने आप का विरोध भी किया

सिद्धू मुस्सेवाला के घर पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री , लोगों के विरोध के चलते दो घंटे देरी से पहुंचे

चंडीगढ़ : पंजाब के छोटे से गांव से ऊठ कर देश की बुलदिंयों को छूने वाला पंजाबी गायक सिद्धू मुस्सेवाला जिसका की बीते दिनी हमलावरों द्वारा बेरहमी से दिन दिहाड़े ही गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया था और पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल पैदा कर दिया गया था।

 

इस कत्लकांड के बाद से ही विरोधियों के साथ साथ आम जनता में आप यानि कि आम आदमी पार्टी का विरोध जमकर हो रहा था कारण कि कत्लकांड से दो दिन पहले ही पंजाब सरकार ने सिद्धू मुस्सेवाला की सुरक्षा को वापिस लिया था।

 

पंजाब वासियों के इस हो रहे विरोध के बीच शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में पंजाब के सीएम भगवंत मान मानसा के गांव मुस्सा में सिद्धू मुस्सेवाला के घर अफसोस व्यक्त करने के लिए पहुंचे हालांकि मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले लोगों में आप का विरोध देखने को मिल रहा था जिसके चलते करीब दो घंटे की देरी से भगवंत मान मुस्सेवाला के गांव पहुंचे और परिवार के साथ दुख सांझा किया।