आप की हुई चंडगीढ़ : निगम चुनाव में लहराया परचम जीतीं 14 सीटें, भाजपा के मेयर भी हारे

14 सीटों पर आप उम्मीदवारों की शानदार जी़त

आप की हुई चंडगीढ़ : निगम चुनाव में लहराया परचम जीतीं 14 सीटें, भाजपा के मेयर भी हारे

चंडीगढ़ / हनेश मेहता

 

सोमवार को पंजाब का दिल यानि की चंडीगढ़ पूरी तरह से आप की हो गई । कारण कि  चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की पूरी तरह से बल्ले बल्ले रही, इस चुनाव में  आम आदमी पार्टी को 14, भारतीय जनता पार्टी को 11, कांग्रेस को आठ और शिरोमणि अकाली को एक सीट पर जीत हासिल हुई है। 

 

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में AAP के प्रदर्शन पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आप पहली बार इस चुनाव में उतरी थी। चंडीगढ़ की जनता ने हमारा भव्य स्वागत किया है, मैं सभी वोटर्स, पार्टी कार्यकर्ताओं का शुक्रिया करता हूं। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच ही मुख्य मुकाबला रहा। भाजपा को सबसे बड़ा झटका यह भी लगा कि वार्ड 17 से उसके मेयर रहे रविकांत शर्मा आम आदमी पार्टी के हाथों चुनाव हार गए। BJP के सीनियर डिप्टी मेयर महेशइंदर सिद्धू जीत तो गए मगर जीत का अंतर सिर्फ 11 वोट का रहा।

 

 

इस तरह रहा चंडीगढ़ नगर निगम का परिणाम

 


वार्ड 1- आम आदमी पार्टी की जसविंदर कौर ने 1009 वोटों से भाजपा की मनजीत कौर को हराया।
वार्ड 2-  भाजपा के महेशइंदर सिंह सिद्धू 11 वोटों से जीते। उन्होंने कांग्रेस हरमोहिंदर सिंह लक्की को हराया।
वार्ड 3- भाजपा के दिलीप शर्मा ने कांग्रेस के रवि कुमार को 90 वोट से हराया।
वार्ड 4 -आम आदमी पार्टी की सुमन देवी ने भाजपा की सविता गुप्ता को 12 वोट से हराया।
वार्ड 5 - कांग्रेस की दर्शना ने भाजपा की नितिका गुप्ता को 2737 वोट से हराया।
वार्ड 6 - भाजपा की सर्बजीत कौर ने कांग्रेस की ममता गिरी को 502 वोटों से हराया।
वार्ड 7 - भाजपा के मनोज कुमार ने कांग्रेस के ओमप्रकाश को 784 वोट से हराया।
वार्ड 8 - भाजपा के हरजीत सिंह ने कांग्रेस के केएस ठाकुर को 682 वोटों से हराया।
वार्ड 9 - भाजपा की बिमला दुबे ने आजाद मनप्रीत कौर को 1795 वोटों से हराया।
वार्ड 10- कांग्रेस के हरप्रीत कौर बबला ने 3103 वोटों से भाजपा की राशि भसीन को हराया।
वार्ड 11- भाजपा के अनूप गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के ओंकार सिंह औलख को 167 वोट से हराया।
वार्ड 12 - भाजपा के सौरभ जोशी ने कांग्रेस के दीपा अशधीर दुबे को 1017 वोट से हराया।
वार्ड 13 - कांग्रेस के सचिन गालव ने आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता चंद्रमुखी शर्मा को 285 वोटों से हराया।


वार्ड 14 - भाजपा के कुलजीत सिंह संधू ने आम आदमी पार्टी के कुलदीप सिंह को 255 वोटों से हराया।


वार्ड 15 - आम आदमी पार्टी के रामचंद्र यादव ने 178 वोट से जीते।


वार्ड 16 - आम आदमी पार्टी की पूनम 993 वोटों से जीतीं।
वार्ड 18 -आम आदमी पार्टी की तरूणा मेहता विजयी।
वार्ड 19- आम आदमी पार्टी की नेहा विजयीं। 
वार्ड 20 - कांग्रेस के गुरचरनजीत सिंह ने निर्दलीय कृपानंद ठाकुर को 269 वोटों से हराया।
वार्ड 21 - आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह चुनाव जीते।
वार्ड 22 - आम आदमी पार्टी की अंजू कत्याल ने भाजपा की हीरा नेगी को 76 वोट से हराया।
वार्ड 23- आम आदमी पार्टी की प्रेम लता जीतीं।
वार्ड 24 - कांग्रेस के जसबीर सिंह जीते।
वार्ड 25 -आम आदमी पार्टी के योगेश ढींगरा ने भाजपा के विजय कौशल राणा को हराया।
वार्ड 26 - आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार ने कांग्रेस के जितेंद्र कुमार को 1,440 वोटों से हराया।
वार्ड 27 - कांग्रेस के गुरबख्श रावत जीते।
वार्ड 28 - कांग्रेस की निर्मला देवी जीतीं।
वार्ड 29 - आम आदमी पार्टी की मनुहार ने भाजपा के रविंदर कुमार को 2,728 वोटों से हराया।
वार्ड 30- शिअद (बादल) के हरदीप सिंह ने कांग्रेस के अतिंदरजीत सिंह को 2,145 वोटों से हराया।
वार्ड 31 - आप के लखबीर सिंह ने भाजपा के भारत कुमार को 1,062 वोट से हराया।
वार्ड 32 -भाजपा के जश्नप्रीत सिंह ने आम आदमी पार्टी के संजीव कोचर को 940 वोट से हराया।
वार्ड 33 - भाजपा के कंवरजीत सिंह विजयी।
वार्ड 34 -कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह विजयी। 
वार्ड 35 - भाजपा के राजिंदर कुमार शर्मा विजयी।

अगर आप भी चाहते है हमारी हर खबर आप तक पहुंचे तो आप हमारे WhatsApp नंबर 9803300089 पर अपना नाम और शहर का नाम लिख कर भेंज़े आपको हमारी हर अपडेट आपके फोन पर मिलेगी, हमारा नंबर सेव करना ना भूलना।

धन्यवाद