किसानी आंदोलन को लेकर बड़ी Update, फिलहाल दिल्ली नहीं कूच करेंगें किसान

बार्डरों पर बने माहौल के चलते बनाएंगे रणनिति

किसानी आंदोलन को लेकर बड़ी Update, फिलहाल दिल्ली नहीं कूच करेंगें किसान

इस समय की बड़ी खबर शंभू बार्डर व पंजाब के अन्य बार्डरों पर चल रहे किसानी आंदोलन से है , किसान जत्थेबंदियों का जो दिल्ली कूच करने का प्लान था वो फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

 

मिली ज़ानकारी के अनुसार पंजाब के किसानों ने दिल्ली कूच का प्लान दो दिन के लिए टाल दिया है। उक्त फैसला हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर पुलिस और किसानों की झड़प के बाद हुए तनावपूर्ण माहौल को लेकर  लिया गया है। 

 

मीडिया रिर्पोट के अनुसार किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि अगले 2 दिन हम रणनीति बनाएंगे। पंधेर ने पुलिस फायरिंग का फोटो जारी कर कहा है कि शुभकरण सिंह (23) गांव बलोह जिला बठिंडा की गोली लगने से मौत हो गई है। वहीं, खनौरी-दातासिंहवाला बॉर्डर पर भी किसानों की तरफ से सफेद झंडा लहराया गया, इसके जवाब में प्रशासन ने भी सफेद झंडा लहरा दिया। फिलहाल दोनों तरफ से शांति बनी हुई है।