सीएम आवास के अंदर कांग्रेसियों का धरना, चंडीगढ़ पुलिस ने प्रधान सहित कई विधायक लिए हिरासत में

भगवंत मान से मिलने के लिए गए थे कांग्रेसी नेता

सीएम आवास के अंदर कांग्रेसियों का धरना, चंडीगढ़ पुलिस ने प्रधान सहित कई विधायक लिए हिरासत में

चंडीगढ़ : पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद दो पूर्व मंत्रियों पर भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस में उबाल है। मामले में कांग्रेस नेता सीएम आवास के बाहर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। अधिकारी उन्हें सीएम से मिलाने अंदर ले गए, लेकिन सीएम से अभी मुलाकात नहीं हो पाई है। इससे गुस्साए कांग्रेस नेता सीएम आवास के भीतर ही धरने पर बैठ गए हैं। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया है।

 

इस दौरान हालात इस कदर बिगड़े की चंडीगढ़ पुलिस और पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग में धक्कामुक्की हो गई। इसके बाद पुलिस सभी कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। उन्हें बस में भरकर पुलिस थाने ले गई। कांग्रेसी CM भगवंत मान से मिलने आए थे। उनका कहना था कि पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत और संगत सिंह गिलजियां पर राजनीतिक बदलाखोरी के तहत केस दर्ज किया गया।

 

वहीं दूसरी ओर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस बारे में Tweet करते हुए कहा कि पंजाब की बची खुची कांग्रेस बिना समय लिए मिलने आई थी, साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों के तो खून में रिश्वतखोरी है।