शहंशाह के बाद अब उनकी बहु ऐश्वर्या और पेाती आराध्या भी नानावती अस्पताल में भर्ती

शहंशाह के बाद अब उनकी बहु ऐश्वर्या और पेाती आराध्या भी नानावती अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कुछ दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव आए थे। जिसके बाद उनके परिवार का भी टेस्ट किया गया। परिवार के सभी सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए, केवल जया बच्चन को छोड़कर। अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहीं अब खबर है कि फिल्मों में शहंनशाह के नाम से जाने जाने वाले अमिताभ बच्चन  की बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को भी नानावती अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

दरअसल ऐश्वर्या और आराध्या के अंदर कोई कोरोना के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे। जिसके चलते दोनों मां बेटी को घर में ही होम क्वारंटीन किया गया था। लेकिन अब खबरों के मुताबिक ऐश्वर्या को लगातार बुखार की शिकायत हो रही थी। जिसके चलते डॉक्टर्स उनका चेकअप करने  घर पहुंचे थे। डॉक्टर्स को उनमें कोरोना के कुछ लक्षण नजर आए। जिसके बाद उन्हें भी नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।