भगवान श्री वाल्मीकि जी के जयकारों से गूंजा फगवाड़ा

भगवान श्री वाल्मीकि जी के जयकारों से गूंजा फगवाड़ा

[metaslider id="3396"]

भगवान महाऋिषी वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में समूह वाल्मीकि संगठनों द्वारा विशाल शोभा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा का शुभारंभ श्री वाल्मीकि मंदिर से किया गया जोकि देर शाम तक फगवाड़ा के समूह बाज़ारों से होती हुई वापिस मंदिर प्रांगण में आकर समाप्न हुई।

शोभा यात्रा के दौरान भगवान श्री राम सीता व लव कुश की मनमोहक झांकियों के साथ साथ शोभा यात्रा के स्वागत के लिए फगवाड़ा शहर में विभिन्न स्थानों पर स्वागती गेट लगए गए थे जोकि विषेश आर्कषन का केंद्र भी रहे। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री जोगिंद्र सिंह मान, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री संतोष चौधरी, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव मीनाक्षी वर्मा, नगर निगम कमिशनर बख्तावर सिंह, ज्वाइंट कमिशनर ज्योति बाला मट्टू, सहायक कमिशनर सुरजीत सिंह पवन कुमार पम्म , पवन सेठी, धर्मवीर सेठी, सतीष सलहोत्रा, सतबीर सिंह साबी, संजीव बुग्गा, राजेश जलोटा, अशोक कुमार जोगा, , संजीव कुमार मिंटा, अमरनाथ मट्टू, विक्रम बघानिया, अश्वनी बघानिया इत्यादि के साथ साथ भारी संख्या में भक्तज़न मौजूद थे।