फगवाड़ा नगर निगम को बाद दोपहर पता चला राजकीय शोक

फगवाड़ा नगर निगम को बाद दोपहर पता चला राजकीय शोक

शुक्रवार को दशहरा महोत्सव के दौरान पंजाब के अमृत्सर में एक ऐसी घटना घटी की उसने चंद मिंटो में पूरे देश को झिंझोड़ कर रख दिया जिसके चलते पंजाब सरकार द्वारा शुक्रवार रात को ही पंजाब में राज़कीय शोक घोषित कर दिया था।

[metaslider id="3396"]

जिसके चलते पंजाब में सभी स्कूल कालेज और सरकारी कार्यालय बंद रखें गए है। इसके चलते ही नगर निगम फगवाड़ा में लगे तिरंगे झंडे को भी राज़कीय शोक के चलते आधा नीचे करना जरूरी था। लेकिन नगर निगम का यह 105 फीट तिरंगा झंडा बाद दोपहर तक रोज़ाना की तरह ऐसे ही लहराता रहा, इस बारे में जब बात मीडीया के जरिए अधिकारियों तक पहुंची तो करीब 3:30 बज़े तिरंगे को आधार नीचे कर दिया गया। इस संबंधी जब नगर निगम के कमिश्नर बख्तावर सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि वो कहीं बाहर है और उन्होंने नोटिफिकेशन के बारे में कुछ देर पहले ही पता चला है ।