नाभा जेल से पेशी पर आए हैरोईन तस्कर को फायरिंग कर छुड़ा ले गए साथी

नाभा जेल से पेशी पर आए हैरोईन तस्कर को फायरिंग कर छुड़ा ले गए साथी

पंजाब के फिरोजपुर से बड़ी खबर जहां की अदालत के से पेशी से वापिस जा रहे एक हैरोईन तस्कर को उसके साथी पुलिस पर फायरिंग कर छ़ुड़ा ले गए। जिसमें जेल पुलिस के कर्मचारी हवलदार लक्ष्मण सिंह की टांगों पर गोलियां लगी है। जिसे सिविल अस्पताल फिरोजपुर में उपचार के लिए लाया गया है। डाक्टरों की तरफ से फस्ट एड देने के बाद हवलदार लक्ष्मण सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे फरीदकोट मैडीकल कालेज रैफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार हरभजन सिंह जोकि हैरोइन बरामदगी के केस में नाभा जेल में सजा काट रहा है, उसे आज हैरोइन बरामदगी के केस में पेशी भुगतने के लिए फिरोजपुर जेल में लाया गया। जब तीन पुलिस कर्मचारी उसे वापिस ले जा रहे थे तो घल्लखुर्द के पास तीन हथियार बंद व्यक्ति आए, जिन्होंने पुलिस पर फायरिंग की और हरभजन सिंह को अपने मोटरसाइकिल पर बिठाकर कर फरार हो गए। जानकारी अनुसार हरभजन सिंह पर 22 किलो हैरोइन रिक्वरी का केस चल रहा है और आज उसे एडीशनल जिला व सैशन जज फिरोजपुर मैडम एच.के सिधू की कोर्ट में पेश किया गया था।