डौली हांडा बनी विश्व हिंदू संघ की जिला महिला प्रधान

डौली हांडा बनी विश्व हिंदू संघ की जिला महिला प्रधान

विश्व हिंदू संघ महिला विंग की विशेष बैठक पंजाब प्रधान सात्विकी शर्मा की अध्यक्षता में की गई | जिसमें राष्ट्रीय प्रधान अजय मेहता के दिशा निर्देशानुसार महिला विंग जालंधर का विस्तार करते हुए , राष्ट्रीय महासचिव अनिल गोयल की सहमति से जालंधर शहर की प्रसिद्व समाज़ सेविका डौली हांडा को जिला जालंधर महिला - विंग का प्रधान नियुक्त किया गया। इसके साथ ही रानी सरीन को जालंधर शहरी महिला विंग की प्रधान नीरू शर्मा को मुख्य सचिव विशाली थापा व रीना गुप्ता को उपप्रधान बनाया गया।

                   इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विश्व हिंदू संघ महिला विंग की पंजाब प्रधान सात्विकी शर्मा का उनकी नियुक्ति के लिए धन्यवाद किया | तथा विश्वास दिलाया कि जो जिम्मेवारी उन्हें विश्व हिंदू संघ की तरफ से सौंपी गई है | वे उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे | तथा हिंदुओं की रक्षा करने व हिंदुत्व को आगे ले जाने में सहयोग देंगे।

          इस बैठक में विश्व हिंदू संघ के जिला जालंधर प्रधान सुखदेव शर्मा यूथ विंग पंजाब प्रधान गुरप्रीत शर्मा भी विशेष तौर पर शामिल हुए।