कोरोना संक्रमित 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह की पत्नी का निधन

बीते दिनी ही आए थे कोरोना पाज़िटिव

कोरोना संक्रमित 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह की पत्नी का निधन

चंडीगढ़ :  भारत देश के 'फ्लाइंग सिख' कहे ज़ाने वाले मिलखा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का आज़ देहांत हो गया ।

 

85 वर्षीय 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह की पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित थी। उनका देहांत रविवार की शाम को हुआ।  गौर हो कि कोरोना पाज़िटिव आने के बाद उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया थ। इतना ही नही खुद 'फ्लाइंग सिख' मिल्खा सिंह भी पीजीआई चंडीगढ़ के आईसीयू में दाखिल है क्योंकि बीते दिनी वो खुद भी कोरोना पाज़िटिव आए थे।

 

 

वहीं मिल्खा सिंह की पत्नी के देहांत पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुख व्यक्त किया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने Tweet करते हुए अपने शोक संदेश में कहा, "मैं एक प्रतिष्ठित वॉलीबॉल खिलाड़ी के निधन के बारे में जानकर दुखी हूं, जिन्होंने देश के लिए कई सम्मान लाए और इस तरह हर पंजाबी को गौरवान्वित किया।" महिलाओं के लिए खेल निदेशक, पंजाब के रूप में निर्मल मिल्खा सिंह द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए की गई उल्लेखनीय सेवाओं को सभी को हमेशा याद रखा जाएगा।