जालंधर में यूथ कांग्रेसियों ने फूंका आरएसएस प्रमुख का पुतला

जालंधर में यूथ कांग्रेसियों ने फूंका आरएसएस प्रमुख का पुतला

अमन गुप्ता जालंधर जालंधर के  यूथ कांग्रेस के जनरल सैक्रेटरी जगदीप सिंह सोनू के नेतृत्व में कांग्रेस वर्करों ने पी.ए.पी. चौक में आर.एस.एस. प्रमुख मोहन भागवत का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।  इस दौरान जगदीप सिंह ने कहा कि काऊ सैस लेने के बावजूद केंद्र सरकार गऊओं की देखभाल करने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान देने की मांग की। कांग्रेसी वर्करों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगे न मानी गई तो वह आर.एस.एस. के दफ्तरों का घेराव करेंगे।