जालंधर पुलिस की कपूरथला में छापेमारी, 1500 पेटियां बरामद

जालंधर पुलिस की कपूरथला में छापेमारी, 1500 पेटियां बरामद

पंजाब के कपूरथला से बड़ी खबर है। कपूरथला के गांव बूट में जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांव में एक घर से करीब 1500 पेटी अवैध शराब बरामद की है और साथ ही चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तरसेम सिंह सेमा, हरप्रीत सिंह हैप्पी, सुखदेव सिंह और परमिंदर सिंह साबी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक थाना बस्ती बावा खेल पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बूट में शराब का जखीरा पड़ा है। पुलिस पार्टी ने कपूरथला पुलिस को साथ लेकर वहां रेड की और वहां से अवैध शराब बरामद कर ली।