अपने लिए नही लोगों के लिए क्फर्यू में भी करवा रहे जरूरत का सामान मुहैया

अपने लिए नही लोगों के लिए क्फर्यू में भी करवा रहे जरूरत का सामान मुहैया

 

 

 

पूरे देश में करोना वायरस की चल रही दुख की घड़ी जिसमें ज्यादा लोग अपने बारे में ही सोचने में लगे हुए है और अपने घरों में जरूरत का सामान पूरा करवा रहे है। लेकिन इस दहशत भरे माहौल में आज़ भी कुछ लोग ऐसे है जो अपने लिए नही बल्कि दूसरों का सोचने में लगे हुए है।

अपना छोड़ दूसरों का सोचने वालों में से ऐसा ही है फगवाड़ा के वार्ड नंबर 2 के पार्षद पदम देव सुधीर और उनके पुत्र युवा कांग्रेसी नेता अर्जुन सुधीर जोकि फगवाड़ा हलके के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के मार्ग दर्शन से इस मुश्किल के समय में अपने वार्ड वासियों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े है और उनकी सेवा के लिए हमेश तत्पर रहते है फिर वो चाहे दिन हो या रात।

इस सेवा के भाव के चलते पदम देव सुधीर और अर्जुन सुधीर अपने वार्ड के हर जरूरतमंद व्यक्ति की समस्या का हल करवा रहे है और उन्हें जिस वस्तु की जरूरत होती है वो उन्हें घर बैठे ही मुहैया करवा रहे है। सुधीर पिता पुत्र की ओर से किए जा रहे इस कार्य की लोग भी प्रशंसा कर रहे है और उनका साथ दे रहे है।

 

जिस परिवार पर मुसीबत आती है उससे पूछकर देखों मुसीबत क्या होती है कृपया गलत पोस्ट ना डाले।जब तक बात की पुष्टि ना हो तब तक उस खबर को सोशल मीडिया पर ना फैलाये। ????????