दिल्ली धरने पर बैठे किसान मोर्चे ने किया बड़ा ऐलान, गुरनाम सिंह चढूनी को एक सप्ताह के लिए किया सस्पैंड

राज़नितिक ब्यानबाज़ी के चलते लिया यह फैसला

दिल्ली धरने पर बैठे किसान मोर्चे ने किया बड़ा ऐलान, गुरनाम सिंह चढूनी को एक सप्ताह के लिए किया सस्पैंड

सिंघू बार्डर : पिछले कई महीनों से खेती कानूनों के विरोध में दिल्ली के बार्डरों पर बैठे किसानों के संयुक्त मोर्चा ने आज़ एक बड़ा ऐलान किया है। इस ऐलान के चलते किसान मोर्चे ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को एक सप्ताह के लिए किसान मोर्चे से संस्पैंड कर दिया है।

 

32 किसान संगठनों द्वारा पारित एक प्रस्ताव के आधार पर आज़ से एक सप्ताह के लिए किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी को संस्पैंड कर दिया है। मोर्चे ने कहा है कि चढूनी को रोकने के बावजूद वह राजनीतिक बयानबाजी करने से नहीं कतरा रहे थे। अब वे न तो मंच पर जा सकते हैं और न ही एक हफ्ते तक बयान दे सकते हैं। गौरतलब है कि गुरनाम सिंह चढूनी ने पंजाब के किसानों को 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने का सुझाव दिया था।