जालंधर के फिल्लौर में बड़ी वारदात, महिला का बेरहमी से कत्ल

बेटी पर जताई जा रही आशंका

जालंधर के फिल्लौर में बड़ी वारदात, महिला का बेरहमी से कत्ल

जालंधर : पंजाब के जालंधर जिले के फिल्लौर शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां के गांव अट्‌टी की बर्जुग महिला का कत्ल कर दिया गया है।

 

मामला फिल्लौर के गांव अट्‌टी का है, जहां पर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। महिला के कत्ल की सूचना मिलते ही एसपीडी जालंधर देहाती कंवलप्रीत सिंह चाहल, डीएसपी फिल्लौर हरलीन सिंह मौके पर पहुंच गए और मामले की गहनता से जांच कर रहे है।

 

वहीं सूत्रों की मानें तो कत्ल के इस मामले को लेकर महिला की ही बेट पर आशंका जताई ज़ा रही है कि उक्त बेटी ने ही कत्ल की वारदात को अंजाम दिया है, जिसके चलते सूत्रों की मानें तो पुलिस ने बेटी को फिलहाल मामले की जांच के लिए हिरासत में ले लिया है।