पंजाब की महिला प्रोफैसर के साथ पाकिस्तान एबेंसी में हुई छेड़छाड़

वीजा के बदले सेक्शुअल फेवर मांगा

पंजाब की महिला प्रोफैसर के साथ पाकिस्तान एबेंसी में हुई छेड़छाड़

चंडीगढ़ / हनेश मेहता

 

पंजाब की एक महिला ने प्रधानमंत्री और भारतीय विदेश मंत्रालय को पत्र लिख कर पाकिस्तानी एबेंसी पर बड़े आरोप लगाए है। पीड़ित प्रोफेसर ने आरोप लगाया है कि पाक उच्चायोग के कर्मचारी ने वीजा देने के बदले यौन संबंधों की मांग की। जब उन्होंने इनकार किया तो गैरशादीशुदा अकेले पाक जाने की मांग करने पर जलील भी किया।

 

घटना 15 मार्च 2022 की है। उन्होंने पाक वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। जब वे उच्चायोग में वीजा के लिए गई तो पहले उन्हें मना कर दिया गया। जब वे लौटने वाली थीं तो पाक उच्चायोग का एक कर्मचारी उनके पास आया। वीजा के लिए उसे कुछ देर बैठाया और फिर इंटरव्यू के नाम पर दूसरे कमरे में ले गया।

 

पीड़ित महिला के अनुसार 45 मिनट तक उस कर्मचारी ने उनके साथ अश्लील बातें की। उसने उनके साथ संबंध बनाने पर जोर डाला। इतना ही नहीं, शारीरिक संबंधों के लिए कुछ घंटों के लिए शादी करने का भी प्रपोजल दे दिया।

 

इतना ही नहीं महिला की माने तो कुछ देर बाद कमरे में दूसरा कर्मचारी आया। उसने उन्हें कश्मीर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आर्टिकल व पोस्ट डालने के लिए कहा। इसके लिए उन्हें मोटे पैसे भी ऑफर किए गए, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

पीड़ित प्रोफेसर ने जानकारी दी कि उनकी एक दोस्त प्रोफेसर ने उन्हें एबटाबाद यूनिवर्सिटी में लेक्चर के लिए न्योता भेजा था। उसके लिए वह पाकिस्तान जाना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने 19 से 25 मार्च 2022 को वीजा की मांग की थी।