सरकार-व्यापारी मिलनी दौरान सीएम मान के सन्नी दियोल पर निशाने

कहा कि वह बार्डर के पार ही नलका उखाड़ सकते हैं

सरकार-व्यापारी मिलनी दौरान सीएम मान के सन्नी दियोल पर निशाने

पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब सरकार की स्कीम सरकार व्यापारी मिलनी का आगाज़ आज़ पठानकोट ईलाके में किया गया, इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन के दौरान जहां सरकार की व्यापारियों के लिए नीतियों का वर्णन किया वहीं उन्होंने गुरदासपुर से भाज़पा के सांसद और फिल्मी कलाकार सन्नी दियोल पर भी जमकर निशाने लगाए।

 

उन्होंने कहा कि वह बार्डर के पार ही नलका उखाड़ सकते हैं यहां तो कभी नलका लगाया ही नहीं। उन्होंने सनी देयोल से कहा कि राजनीति 9 से 5 बड़े की ड्यूटी नहीं है। राजनीति 24 घंटे की ड्यूटी है। उन्होंने कहा कि अब अढ़ाई किलो का हाथ एक किलो का रह गया है। सनी देयोल को तो धारकला का भी पता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सनी देयोल ने क्षेत्र में क्या आना था वह तो कभी संसद में भी नहीं आए। उन्होंने कहा कि एम.पी. लोगों के बीच ब्रिज होता है।