लोक संपर्क विभाग ने किया श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित दूसरे धार्मिक समागम का आयोज़न

श्री फ़तेहगढ़ साहिब के हजूरी रागी भाई मनजिन्दर सिंह के जत्थे ने किया गुरबानी कीर्तन

लोक संपर्क विभाग ने किया श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित दूसरे धार्मिक समागम का आयोज़न

 

ब के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा आज यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय-1 के गुरुद्वारा साहिब में दसम पिता श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित और नए वर्ष की आमद पर सरबत के भले के लिए दूसरा धार्मिक समारोह करवाया गया।

 

समारोह के दौरान गुरुद्वारा साहिब सैक्टर-11 के हैड ग्रंथी भाई तरसेम सिंह द्वारा संगती रूप में सुखमनी साहिब के पाठ किए गए और इसके उपरांत गुरुद्वारा श्री फ़तेहगढ़ साहिब के हजूरी रागी भाई मनजिन्दर सिंह के जत्थे द्वारा मनमोहक शब्द कीर्तन करके संगतों को निहाल किया गया। इस मौके पर गुरू का लंगर चलाया गया।

 

समागम में पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री बलबीर सिंह, मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी (मीडिया) श्री आदिल आज़मी, विधायका डॉ. इंद्रजीत कौर मान, के अलावा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग और पंजाब सिविल सचिवालय के अधिकारियों व स्टाफ ने हाजिऱी लगवाई।