फगवाड़ा की महिलाओं के लिए खुशखबरी, करवा चौथ की खरीदारी से पहले पढ़े यह ख़बर
समाज सेविका अनीता सोमप्रकाश के प्रयास से कर पाएंगे सस्ती ख़रीदारी

Phagwara Update : दशहरा पर्व के बाद देश में त्योहारी सीजन की शुरुवात हो जाती है जिसके चलते दशहरा के बाद महिलाओं का खास त्योहार करवा चौथ का त्योहार पूरी श्रद्धा और धूम धाम से मनाया जाता है। जिस त्योहार का सिर्फ विवाहित महिलाओं को ही नहीं बल्कि अविवाहित लड़कियों को भी इसका क्रेज होता है।
जिसके चलते महिलायें और लड़कियां बाज़ार में करवा चौथ की खरीदारी करती है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश की धर्म पत्नी और समाज सेविका अनीता सोम प्रकाश के प्रयास से महिलायों की यह खरीदारी सस्ती और बढ़िया तरीके से होने जा रही है। कारण की अनीता सोम प्रकाश के प्रयासों से जनता की रसोई में एक एग्सिबेशन लगाई जा है जिसमें महिलाओं को उनकी जरूरत का समान बाजार से सस्ता और अच्छी क्वालिटी का मिलने वाला है।