लाडोवाल के टोल प्लाज़ा सहित पंजाब के 13 टोल प्लाज़ा पर नहीं देना पड़ेगा टोल टैकस

केंद्र सरकार के खिलाफ होगा प्रर्दशन

लाडोवाल के टोल प्लाज़ा सहित पंजाब के 13 टोल प्लाज़ा पर नहीं देना पड़ेगा टोल टैकस

पंजाब डेस्क : पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाज़ा सहित पंजाब के 13 टोल प्लाज़े होने ज़ा रहे फ्री जिसके चलते बिना टोल दिए आप वहां से निकल सकते है हालांकि यह पक्के तौर पर नहीं है सिर्फ प्रर्दशन तक ही है उसके बाद पहले की तरह ही टोल टैक्स देना होगा।

 

चंडीगढ़-मोहाली की सरहद पर बंदी सिंहों की रिहाई के लिए लगाए गए 'कोमी इंसाफ मोर्चे द्वारा इसका ऐलान किया गया है। अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए अब कौमी इंसाफ मोर्चे ने नई रणनीति तैयार की है। मोर्चा के नेताओं ने कहा है कि उनकी मांगों की तरफ केंद्र सरकार ध्यान नहीं दे रही है। 

 

जिसके चलते उनके द्वारा कल 20 जनवरी को मोहाली सहित पंजाब के विभिन्न जिलों के 13 टोल प्लाजा को 3 घंटे के लिए फ्री करवाया जाएगाा। बताया जा रहा है कि जिन टोल प्लाजा को फ्री करवाया  जाएंगा, उनमें फिरोजपुर का फिरोजशाह टोल प्लाजा और तारापुर टोल प्लाजा, मोहाली का अजीजपुर टोल प्लाजा, भागोमाजरा टोल प्लाजा, सोलखियां टोल प्लाजा, बरोदी टोल प्लाजा, पटियाला जिले का परेडी जट्टा टोल  प्लाजा, जालंधर का बामनीवाल टोल प्लाजा, लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा, फरीदकोट का में तलवंडी भाई टोल प्लाजा और नवांशहर का टोल प्लाजा शामिल हैं।