राफेल डील पर कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

राफेल डील पर कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

अमन गुप्ता जालंधर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा की गई राफेल डील का मुद्दा थमने का नाम नही ले रहा है। इसके चलते आज जालंधर में कांग्रेस के राष्ट्रिय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल और पवन खेड़ा ने पत्रकारों को संबोधन करते हुए कहा राफेल डील में बड़ी धांधली हुई है। उन्होंने कहा कि फ्रांस से आर्डर किये गये राफेल एयरक्राफ्ट पर सवाल उठाते हुए कहा की इस डील से सरकार ने जो 526 एयरक्राफ्ट 1670 करोड़ प्रति एयरक्राफ्ट खरीदने का कॉन्ट्रैक्ट  किया है वो आम लोगों के टैक्स से मिले 41,205 करोड़ रूपये का नुक्सान किया है उन्होंने कहा की यू पी ऐ सरकार के दौरान यही एयरक्राफ्ट 526 करोड़ प्रति एयरक्राफ्ट की डील हुई थी । उनके अनुसार इस डील में हिन्दुस्तान एरोनोटिकल लिमिटेड की जगह रिलायंस डिफेन्स लिमिटेड को दिया गया | आज जब देश के प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री कह रहे हैं की इस डील का खुलासा करना राष्ट्र द्रोह है तो सबसे पहले अनिल अम्बानी पर राष्ट्र द्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए |  उन्होंने कहा की देश में पहली बार ऐसा हुआ है की प्रश्न चिन्ह सरकार की कार्य प्रणाली पर लग रहा है और कानूनी नोटिस एक कारपोरेट कंपनी द्वारा भेजा जा रहा है। इस मौके पर जालंधर से सांसद संतोख चौधरी, मेयर जगदीश राजा, जिला प्रधान दलजीत सिंह अहलूवालिया, पार्षद राजीव ओंकार टिक्का, सतनाम बिट्टा, काकू अहलूवालिया, मेजर सिंह, बलराज ठाकुर ,अनिल चड्डा,आदि मौजूद थे।