यमुना का जल स्तर बढ़ने पर दिल्ली में बना बाढ़ का खतरा

यमुना का जल स्तर बढ़ने पर दिल्ली में बना बाढ़ का खतरा

बारिष जहां लोगों के लिए राहत ला रही है वहीं कहीं कहीं यह बारिष लोगों के लिए मुसीबत भी बन रही है। इस के चलते ही दिल्ली में भी बाढ़ की आशंका जताई जा रही है कारण कि यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने के बाद निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से 1.36 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया जबकि शुक्रवार को यह मात्रा 83,241 क्यूसेक रही। साथ ही उन्होंने बताया कि पहाड़ों में भारी बारिश के कारण हथिनीकुंड में पानी का स्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया। जिसके चलते दिल्ली में अर्लट भी जारी कर दिया गया है।