मनी चेंजर को घायल कर सात लाख लूटे

मनी चेंजर को घायल कर सात लाख लूटे

पंजाब में लूट की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है आज भी पंजाब के गढंशकर में लूटेरों ने एक मनी चेंजर की दुकान चलाने वाले जसवीर सिंह से लूटेरों ने करीब सात लाख रूपए की नगदी छीन ली और फरार हो गए, इतना ही लूटेरे जसवीर सिंह को गंभीर रूप से घायल भी कर गए। घटना देर शाम की बताई जा रही है जब वो अपने घर जा रहा था, पुलिस ने सूचना पाकर मौके पर पहुंच अगली कारवाई शुरू कर दी है।